उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां भी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हैं। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को भी अपने पाले में खींच लिया। इसे चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।
इन दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसंपर्क का अभियान चला रखा है। इन नेताओं में आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के साथ ही दिल्ली के कई मंत्री व विधायक शामिल हैं। स्थानीय नेताओं को पार्टी में खास तव्वजो नहीं दी जा रही है। ऐसे में हाल ही में बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष अनंतराम चौहान ने भी आप आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। अनंद राम चौहान पूर्व आइपीएस हैं।
उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने के लिए पूर्व मंत्री नवप्रभात के प्रयास रंग लाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अनंतराम चौहान का पार्टी में स्वागत किया।
इससे पहले पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कुछ महीने पहले दोनों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। तीन जनवरी को अवरिंद केजरीवाल का देहरादून दौरा है। एसे में दौरे से एक दिन पहले चौहान ने पार्टी को झटका दे दिया। अनंत चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी। इस बीच, विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली।



























































