उत्तराखंड में BSP के पूर्व अध्यक्ष सहित लोकदल एवं अन्य संगठनों के नेता हुए कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में बसपा, लोकदल एवं अन्य राजनैतिक दलों को छोड़कर आए काफी संख्या में लोगो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, राजेश धर्माणी एवं विधायक काजी निजामुददीन की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोर्डिनेटर दिल्ली प्रदेश सीपी सिंह ने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि हम सब भारतवासी उनके तैयार किये हुए संविधान के रास्ते पर चलते हैं। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए एक ग्रन्थ है। उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव। भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहें हैं, उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीपी सिंह तथा उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सभी लोगो का स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव श्री सीपी सिंह एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ मजबूती से कन्धे से कन्धा मिलाकर खडी है जो समाज के अन्तिम छौर पर खडा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सीपी सिंह और उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से गरीबों और पिछडों का पार्टी को साथ मिलेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से उत्पीडीत दलित समाज कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खडा होगा।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा श्री वीरेन्द्र प्रधान, मानवेन्द्र चैहान, प्रेमचन्द, कुवंरपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, देशराज आर्य, आनन्द कुमार, सौरभ कुमार, सचिन कुमार, रामधन, जौनी गोनियाल, अनिल कुमार, पदम सिंह, नूर हसन और इनके साथ ही लोकदल छोडकर आये यशदेव, आनन्द, जगपाल, प्रमोद त्यागी, और भाजपा, बसपा छोडकर आये वीरेन्द्र त्यागी, चौ यशपाल, चौ विरेन्द्र सिंह प्रधान, संजीव त्यागी, अरविन्द त्यागी आदि ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here