कांग्रेस का पंजाब में बड़ा धमाका “सुपरस्टार गायक हुए कांग्रेस में शामिल” कांग्रेस को बड़ा फायदा

2022 के शुरू में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के साथ हाथ थाम लिया है। उनके आने से कांग्रेस में एक बड़ा सियासी धमाका हुआ है। नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया है।

इसी दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का बयान सामने आ रहा है कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला उनके परिवार में नए नहीं है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के कांग्रेस में आने से कांग्रेस का मान बढ़ा है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाल की माता भी कांग्रेस की सरपंच है।

दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला ने अपने बयान में कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। लोगों को उनसे बहुत सारी उम्मीदे हैं। इसी के चलते सिस्टम में सुधार करने के लिए उनका हिस्सा बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसा हमेशा पिछड़ा रहा कभी आगे नहीं आया। कांग्रेस में शामिल होने का एक ही कारण है कि कांग्रेस आम लोगों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज से 3-4 साल पहले उन्होंने संगीत शुरू किया था।

आज पंजाब भवन प्रैस कान्फ्रेंस दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, मुख्यमंत्री चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के अलावा कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में आज क्रांतिकारी दिन है। आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू, सी.एम. चन्नी व सिद्धू मूसेवाला हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here