राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस कद्दावर नेता सचिन पायलट ने News18 ग्रुप द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत किया और वर्तमान राजनीति पर किए गए सवालों का बेहतरीन अंदाज में जबाब दिया।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला को लेकर टिप्पणी करते हुए पायलट ने नाराजगी व्यक्त की और कहा ये वास्तविकता से परे है।
पायलट ने टिप्पणी करते हुए कहा राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि इस वक्त एक दूसरे से लड़ने का फायदा किसे होगा।
पायलट ने एक सवालके जबाब में कहा कांग्रेस की एकमात्र पार्टी है जो विपक्ष की अगुवाई कर सकती है। पायलट ने कहा की कांग्रेस ने पिछले कुछ सालों में वैसा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन अभी भी वह इकलौती ऐसी पार्टी है जो विपक्ष की अगुवाई कर सकती है।
पायलट ने कहा कि चुनाव में 2 से 2.5 साल का वक्त बचा है, सरकार को मुद्दों पर घेरना है उन्होंने सच्चाई का आइना दिखाना है लेकिन हम अपनी सारी ऊर्जा गलत दिशा में खपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई विकल्प तैयार हो सकता है, या जो एक चुनौती BJP को दे सकता है फतह कर सकता है वो कांग्रेस है।
पायलट ने कहा एक सच्चाई ये भी है कि कांग्रेस की राजनीतिक मौजूदगी से लेकर नेटवर्क तक, हर राज्य में है और हम सभी छोटे बड़े दलों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
ममता बनर्जी द्वारा UPA को खारिज किए जाने के बयान पर सचिन पायलट ने कहा कि यह वास्तविकता से परे है। क्योंकि यूपीए का गठन बहुत पहले हुआ था, बहुत सारे दल गए और बहुत सारे नए दल जुड़े, ऐसे में यह कहना कि यूपीए है ही नहीं, गलत होगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक चुनी हुई मुख्यमंत्री हैं और उनकी भी यह जिम्मेदारी है कि वह बीजेपी का विकल्प तैयार करने में मदद करें लेकिन अगर हम आपस में लड़े या अपने मतभेदों को उजागर करें, उससे किसी को फायदा नहीं होगा।
इससे पहले ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस के तरफ से ममता की चौतरफा आलोचना हो रही है। कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, अधिरंजन चौधरी, सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने इस बयान पर नाराजगी व्यक्त की है।



























































