उत्तराखंड : कांग्रेस के रैली में भीड़ मगर मोदी-नड्डा की रैली से भीड़ गायब !

उत्तराखंड में 2022 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर प्रदेश की राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस जनता को अपने पाले में लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

चुनाव के मद्देनजर पर्डेज़ह में राजनैतिक रैलियां भी खूब हो रही है मगर इन रैलियों में आते भीड़ पर नजर दें तो बीजेपी के लिए ये खतरा का घण्टी है क्योंकि जहां बीजेपी के रैली में भीड़ ना आने से बीजेपी नेताओं में चिंता का विषय बना हुआ है तो वहीं कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक मात्र सभा मे आई अपर भीड़ से कांग्रेस गदगद है।

गौरतलब है कि 5 नवम्बर को दून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली की थी जिसमे भीड़ नदारद थी जिसके बाद उत्तराखंड में बीजेपी के खराब हालात पर चर्चा शुरू हो गया।

PM मोदी के सभा मे खाली कुर्सी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ट्वीट करते हुए लिखा “देहरादून में मोदी जी के भाषण के दौरान खाली कुर्सियां बताती हैं कि अब जुमलेबाजी नहीं चलेगी उत्तराखंड की जनता बहकावे में नहीं आएगी”

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली में आए भीड़ से खुश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा समस्त देवभूमि की जनता का विजयसम्मानरैली को सफल बनने के लिए धन्यवाद।

वहीं कांग्रेस उत्तराखंड की आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दोनों नेताओं के रैली का भीड़ का तुलना करते हुए एक वीडीयो ट्वीट किया है जिसमे राहुल गांधी के रैली में ऐतिहासिक भीड़ आने की बात कही गई है तो वहीं PM मोदी के रैली में खाली कुर्सी दिखाई गई है।

वहीं हरिद्वार में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के विजय संकल्प यात्रा व रोड शो में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने पर नाराज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीच में ही रोड शो को खत्म करके दिल्ली रवाना हो गए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीजेपी की लोकप्रियता बहुत तेजी में घटी है और सरकार के खिलाफ लोगो की नाराजगी है जिस कारण से बीजेपी को दो-दो मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here