AAP के 2 घोषित प्रत्याशी सहित BJP के 4 बार के MLA एवं कई नेताओं ने यूपी में थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मेहनत और अत्यधिक सक्रियता का रंग दिखाने लगा है। तमाम पार्टियों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में मुगलसराय से चार बार के बीजेपी विधायक छब्बू पटेल और आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रविंद्र मणि वर्मा समेत दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी करके प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की ओर से चुनावी राजनीति में एक बड़ी लकीर खींच दी है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है। उत्तर प्रदेश में सभी दूसरे दलों के नेता प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर बदलने के लिए जुटने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि बीजेपी के कद्दावर नेता और मुगलसराय से चार बार के विधायक छब्बू पटेल ने कांग्रेस का तिरंगा थाम लिया है।

साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रविंद्र मणि वर्मा और फतेहपुर से उसके घोषित प्रत्याशी अनूप सचान भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हरदोई में आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू भी कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here