
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद सरकार बनाने की हर कोशिश चल रही है शिवसेना लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है कांग्रेस और एनसीपी के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत हो गई है दोनों पार्टियों में पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर जारी है!
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को बांटने को लेकर अभी भी एनसीपी और शिवसेना में पेच फंसा हुआ है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने सरकार पर अभी कुछ भी बताने लायक नहीं’ कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक शिवसेना और एनसीपी में बात नहीं बन पाई है।
एनसीपी-कांग्रेस की बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, दोनों दलों ने सभी मुद्दों पर चर्चा पूरी कर ली है। सभी मुद्दों पर हमारी सहमति है। कल हम मुंबई में अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे।
उसके बाद शिवसेना के साथ चर्चा होगी।
अब कल कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की मुंबई में शिवसेना नेताओं के साथ बैठक करेंगे शिवसेना से बात के बात ही घोषणा की जाएगी,
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सरकार बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. 1 दिसंबर से पहले सब कुछ हो जाएगा. तीनों पार्टियों के नेता मुंबई में एक बैठक करेंगे!
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को राज्य विधानसभा का चुनाव हुआ था। लेकिन बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद भी सीएम को लेकर तकरार सामने आने से बातचीत रुक गई। दोनों दलों के बीच करवाहट इस कदर बढ़ गई कि मोदी सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री रहे अरविंद सावंत ने इस्तीफा दिया। जिसके बाद दोनों दलों के गठबंधन टूटने का रास्ता साफ हो गया। लेकिन जिसके बाद ही शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश तेज कर दी। यह प्रयास अभी तक जारी है।

































































