देश को 6 PM देने वाली देश की सबसे पुरानी राजनैतिक दल कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस आज

1885 में 28 दिसम्बर को स्थापित हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इन 137 सालों में पहले स्वतंत्रता संग्राम और फिर देश और राज्यों की सरकार का नेतृत्व सब कांग्रेस ने किया और देखा है।

आज कांग्रेस भले ही बीजेपी के आगे छोटी दिख रही हो मगर देश की सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास बहुत समृद्धशाली और गौरवशाली है।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को बंबई (मुंबई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी।कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यू.सी.बनर्जी बने।

आज कांग्रेस देश भर में अपना स्थापना दिवस “संकल्प दिवस” के रूप में मना रही है। स्थापना दिवस के तहत नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस पार्टी अब तक देश को 6 प्रधानमंत्री दे चुकी है. इनमें सन्न 1947 से 1964 जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर रहे। साल 1964 से 1966 तक लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री पद पर रहे। इंदरा गांधी साल 1966 से 1977 एवं 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। जबकि राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। वहीं, पीवी नरसिम्हा राव साल 1991 से 1996 तक पद पर रहे इसके बाद मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here