गोवा में कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त देने के लिए बनाई ये रणनीति, इनलोगों तक पहुंचेगी कांग्रेस

गोवा में कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इस तटीय राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को शिकस्त देने के लिए आरएसएस और भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगी और कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अपील करेगी।

कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो स्वयंसेवकों – महेश महाम्ब्रे और हृदयनाथ शिरोडकर को पार्टी में शामिल किया। दोनों को आरएसएस और भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का काम सौंपा गया है।

शिरोडकर ने कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, हम निश्चित रूप से असंतुष्टों से अपील करेंगे। यह हमारी भूमिका है। जब हम उस परिवार से आते हैं, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन तक पहुंचें और उन्हें मनाएं। हमें गोवा की रक्षा करने की जरूरत है और हम कड़ी मेहनत करेंगे। अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे।

महाम्ब्रे और हृदयनाथ शिरोडकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस जिस प्रकार से रणनीति बना रही है उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस बीजेपी को उसी के चाल में फंसाकर शिकस्त देने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here