
लंबे समय से चल रहे कर्नाटक का सियासी ड्रामा अब अंत होने के तरफ है। अब देखना होगा कि कांग्रेस कुमारस्वामी की पार्टी के साथ अपनी गठबंधन की सरकार बचा पाती है या नहीं , ये विश्वासमत के बाद सामने आ जाएगा। दोनो दल के तरफ से नए नए दावे किए जा रहे हैं , नए-नए तर्क दिए जा रहे हैं। जहां बीजेपी को लग रहा कांग्रेस-JDS सरकार बचाने में असफल रहेगी लेकिन कांग्रेस सरकार बचाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।
जब कर्नाटक के इस सियासी खेल के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताक्ष मोतीलाल वोरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें पूरा भरोसा है कि कर्नाटक में कांग्रेस विश्वास के मत हासिल करने में कामयाब रहेगी. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंचे मोतीलाल वोरा ने पत्रकारों संग चर्चा में कहा ‘भाजपा की साजिश कामयाब नहीं हो सकेगी। कांग्रेस अपनी सरकार बचाने और विश्वासमत हासिल करने में कामयाब रहेगी।’
जब मोतीलाल वोरा से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है. बैठक जब भी होगी, इसकी जानकारी दे दी जाएगी. बैठक में ही एक नाम तय किया जाएगा।

































































