राजा वड़िंग ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला है। कांग्रेस को आज नया राजा मिल गया!
हाईकमान द्वारा राजा वड़िंग को पी.पी.सी.सी. प्रधान बनाया गया है जिसके चलते राजा वड़िंग ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार सँभल लिया है।
पी.पी.सी.सी. राजा वड़िंग ने अपना चार्ज संभाला है। इसके अलावा भारत भूषण आशू ने कार्यकारी अध्यक्ष का चार्ज संभाला है। राजा वड़िंग की ताजपोशी में नवजोत सिद्धू भी शामिल हुए। सिद्धू ने मंच से दूरी बनाई रखी। इस दौरान कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे। वही सुनील जाखड़ इस ताजपोशी में शामिल नहीं हुए।
अपने कार्यभार संभालते हुए राजा वड़िंग ने बोलते कहा कि सीनियर नेता उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सीनियर नेताओं का साथ होना जरूरी है, “कांग्रेस” को मजबूत करने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने बड़ा योगदान दिया है।
दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि मनमर्जी करके कभी भी राजनीतिक हासिल नहीं की जा सकती। पी.पी.सी.सी. प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अगर अनुशासन नहीं तो कुछ नहीं कर सकते।






























































