यूपी में कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत होते ही बॉलीवुड अभिनेत्री, सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष सहित इन दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का हाथ

छत्तीसगढ़ के सीएम और यूपी कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में नए सदस्य बनाने के लिए महाअभियान की शुरुआत की। यह अभियान अगले 15 दिनों तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी में 1 करोड़ नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। हमारा लक्ष्य है कि एक करोड़ से अधिक सदस्य उत्तर प्रदेश में बनाएं। कांग्रेस हमेशा देश को आगे लेकर के ही काम करती रही है। हमारे नेताओं ने देश के लिए अपने प्राण तक दिया है। देश की अखंडता को बचाए रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत होते ही कई दिग्गजों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया इसमें में बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में बीजेपी की सहयोगी वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अनिल दलान। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज़। यूपी सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के पौत्र एवं सुभासपा के नेता पुनीत पाठक। बीएसपी की नेता सीमा देवी। गोरखपुर से सपा की जिला पंचायत सदस्य नीलम देवी। बॉलीवुड अभिनेत्री और 2018 कि मिस इंडिया अर्चना गौतम प्रमुख नाम हैं।

दरसल ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाए जाएंगे। इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा। प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जाएंगे। इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर-8230005000 होगा। सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here