कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से देश और विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे हैं और यह संवाद सोशल मीडिया के माध्यमों से देश भर में प्रचारित किया जा रहा है. अब खबर मिली है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तरह ही अपना एक कार्यक्रम लांच कर सकते हैं।
दरसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए हर महीने देश को संबोधित करते हैं. जिसमें वह कई विषयों पर बोलते हैं। बताया जा रहा है कि इसी के तर्ज पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पॉडकास्ट कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं।
एक कांग्रेस नेता के मुताबिक फिलहाल इस पर योजना बन रही है और चर्चा चल रही है कि इस पर कैसे काम कर सकते हैं. एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही है और इसकी शुरुआत में क्या करना होगा इस पर विचार लिया जा रहा है।
पॉडकास्ट एक तरह का ऑडियो मैसेज या डिस्कसन है जिसे डिजिटल रूप से प्रसारित किया जाता है. कांग्रेस नेता के मुताबिक एक बार चीजें फाइनल हो जाएं फिर राहुल कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के मन की बात का जवाब देंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यूट्यूब पर चैनल भी है. जिसके करीब तीन लाख सबस्क्राइबर हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अपने चैनल पर श्रमिकों के साथ बातचीत का एक वीडियो अपलोड किया था। हाल में ही उन्होंने बजाज ग्रुप के MD राजीव बजाज के साथ संवाद किया था , इससे पहले वह स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष झा और कोरोनावायरस पर प्रोफ़ेसर जोहान गिसेके के साथ बातचीत था और शुरुआत में उन्होंने अर्थशास्त्री रघुराम राजन और अभिजीत बनर्जी से भी बात की थी। जिसका वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
कोरोना महामारी के इस दौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नीतियों पर लगातार बोल रहे हैं. वह लॉकडाउन को भी असफल बता चुके हैं. उनका कहना है कि जिस मकसद के लिए लॉकडाउन लगाया गया था वह पूरा नहीं हुआ है. इसलिए भारत का लॉकडाउन फेल रहा है।
अब देखना है कि राहुल गांधी की ये पॉडकास्ट कार्यक्रम कब तक शुरू होती है।






























































